मुज़फ्फरनगर। जिला अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को धनगर समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र न बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे वर्षों से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण समाज के लोगों को शैक्षिक व सामाजिक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर इस बार भी उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वे बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।






