जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई

-बुढ़ाना रोड स्थित ग्रोवर ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापामारी, ₹22.96 लाख का माल सीज, ₹3 लाख जुर्माना
-अचानक हुई छापेमारी से बाजार में मचा हड़कंप

खतौली। नगर के जीटी रोड से सटे बुढ़ाना रोड पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम ने ग्रोवर ऑटो पार्ट्स की दुकान पर बड़ी कार्रवाई की। सहारनपुर से पहुंचे डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और खतौली की संयुक्त टीम ने एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस छापामारी की खबर मिलते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर आकर स्थिति भांपने लगे। विभागीय अधिकारियों ने दुकान के सभी कागज़ात, स्टॉक रजिस्टर और जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। टीम ने दुकान में मौजूद पार्ट्स के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों का मिलान किया डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला ने बताया कि जांच में गड़बड़ियां सामने आने पर 22,96,000 रुपए मूल्य का माल सीज किया गया। इसके साथ ही दुकान पर 3,00,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। सूत्रों का कहना है कि विभागीय टीम को कुछ दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसके चलते दुकान से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और कंप्यूटर सिस्टम भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर टैक्स चोरी या जीएसटी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो दुकान मालिक के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है नगर के व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई व्यापारी चिंतित नजर आए कि आने वाले दिनों में विभाग अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई कर सकता है। वहीं, आम लोगों में भी पूरे दिन इस छापेमारी की खबर चर्चा का विषय बनी रही।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला