भाजपा नेता समेत मुजफ्फरनगर के 10 श्रद्धालु नेपाल में फंसे

मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जिले के 10 श्रद्धालुओं को नेपाल से सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
पत्र में बताया गया है कि मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल, भोपाल सिंह, आशु बंसल, अजय जैन, सुशील त्यागी, पवन कुमार, वरुण धनकेड़, कुलदीप सिंह, सचिन गुप्ता और प्रवीण गुप्ता 8 सितंबर को नेपाल यात्रा पर गए थे। यह सभी श्रद्धालु श्री पशुपतिनाथ व मुक्तिनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार यह सभी लोग वर्तमान में काठमांडू के गऊशाला चौक स्थित होटल अन्नपूर्णा पैलेस में फंसे हुए हैं। वहां के बिगड़ते हालातों और आर्थिक परेशानी के चलते सभी लोग काफी डरे हुए हैं। संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि न केवल मुजफ्फरनगर के इन 10 श्रद्धालुओं बल्कि नेपाल में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सकुशल जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कार्रवाई की जाए। समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक शलभ गुप्ता, राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, रवि शर्मा, विजय प्रताप सिंह, तरुण मित्तल, भूपेंद्र गोयल, बृज किशोर गुप्ता, सुखबीर सिंह, सचिन शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह पत्र प्रधानमंत्री को भेजा है।अब जिले में इन श्रद्धालुओं के परिवारजन भी सरकार से शीघ्र राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विदेश मंत्रालय से संपर्क में मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को शिव चौक पहुंचकर मीडिया को बताया कि मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील तायल सहित 10 श्रद्धालु नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हुए हैं। वहां पर इस समय भयंकर आगजनी और तोड़फोड़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते ये लोग भयभीत हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि इन श्रद्धालुओं को सकुशल भारत लाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से तत्काल संपर्क किया है। प्रयास किया जा रहा है कि शीघ्र ही सभी लोग सुरक्षित वापस अपने परिवारों के बीच लौट आएं। मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय की सक्रियता से जल्द ही मुजफ्फरनगर के सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्वदेश लौटेंगे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला