नोटिस के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण तो नगर पंचायत ने की सख्त कार्रवाई

बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना ने कांधला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
दरअसल नगर पंचायत प्रशासन ने 2 सितंबर को नौशाद पुत्र समयदीन, जावेद पुत्र नौशाद और आबिद पुत्र नौशाद को नोटिस जारी किया था। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उन्होंने अपनी दुकानों के बाहर सरकारी भूमि पर बांस-बल्ली खड़ी कर और अन्य सामग्री रखकर अवैध कब्जा कर रखा है। यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम की धारा 186 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है। नोटिस में यह भी उल्लेख था कि यदि तत्काल अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त कर लेगी और उसका खर्च संबंधित व्यक्ति से भू-राजस्व की भांति वसूला जाएगा। नोटिस दुकानदार नौशाद ने स्वीकार भी किया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नोटिस की अवधि समाप्त होने पर नगर पंचायत की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दुकानों के बाहर सरकारी भूमि पर खड़े किए गए बड़े-बड़े बांस-बल्ली हटवाए और जब्त कर लिए गए। टीम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण केवल दुकान के बाहर सरकारी भूमि पर किया गया था, दुकान के अंदर से कोई भी सामान जब्त नहीं किया गया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल