किसानों की ट्यूबवैलों में चोरी करने वाले चार शातिरों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने किसानों की ट्यूबवैलों में चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 किलो तांबे के तार और ट्रांसफार्मर की 15 किलो क्वायल बरामद की है, जबकि चोरी का माल खरीदने वाला शहर का एक कबाडी अभी फरार बताया गया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि ककरौली क्षेत्र मंें किसानों की ट्यूबवैलों की चोरी करने की घटनाओं के मद्देनजर एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी की अगुवाई में तीन टीमें गठित की गई थी। ककरौली पुलिस ने ट्यूबवैलों के ट्रांसफार्मरों में चोरी करने वाले गैंग के आमिर आलम, मुजम्मिल निवासी खेड़ी फिरोजाबाद, आबिद निवासी नया गांव भोपा और कामिल निवासी मल्हूपुरा को गिरफ्तार कर कई ट्यूबवैलों पर हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। इनके पास से चोरी के माल के साथ घटनाओं में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए है। एसएसपी ने ककरौली थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम को 20 हजार का पुरस्कार दिया है। एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला