गांव व नगर में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा

खतौली। नगर में शनिवार को गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। डीजे की धुन पर झूमते-गाते श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच गणपति बप्पा को विदा किया।
विसर्जन यात्रा में नगर की गलियां भक्तिमय माहौल से गूंज उठीं। सभी समाज पिछले कई वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी पंच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना और तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पहले दिन प्रतिमा स्थापना के बाद पांच दिवसीय पूजा-अर्चना का दौर चला। तीसरे दिन नगरवासियों के लिए अखंड भंडारे का आयोजन हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन यात्रा थानेश्वर से प्रारंभ होकर जानसठ रोड, घंटाघर चैक होते हुए गंग नहर तक गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। यात्रा में शामिल महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर वातावरण को रंगीन और उत्साहपूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लेकर गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला