एडिटेड वीडियो प्रकरण पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गाली देते हुए दिखाने वाले एडिटेड वीडियो के विरोध में शनिवार को शिव सेना नेताओं एवं संयुक्त हिंदू महासंघ ने शहर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की अपील की।
लगभग दो माह पूर्व सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ शिव सेना द्वारा शिव चैक पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उसी वीडियो को किसी अनीस भाई 538 की फेसबुक आईडी से एडिट कर इस प्रकार डाला गया, मानो शिव सेना नेता प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को गाली दे रहे हों। उन्होंने कहा कि यह नेताओं की छवि खराब करने की साजिश है। शिव सेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी और विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश पूरे ने आरोप लगाया कि कुछ जिहादी मानसिकता के लोग षड्यंत्र के तहत कभी भाजपा तो कभी हिंदू संगठनों के नेताओं को बदनाम करने के लिए वीडियो एडिट कर प्रसारित कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव डाॅ. योगेंद्र शर्मा, बागेश अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, नगर महासचिव डाॅ. सचिन कुमार, संजय गोयल, शिवम पंडित, अनुकूल जोशी, रोहित त्यागी, कार्तिक कुमार, राहुल वाल्मीकि, रविंद्र शर्मा, राजकुमार सैनी, मोनू खटीक, राजू कारीगर, विशाल सिंगघ, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला