कडी सुरक्षा में पीईटी परीक्षाः कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा शनिवार को कडी सुरक्षा में संपन्न हो गई। सघन तलाशी के बीच हुई परीक्षा में परीक्षार्थी कठिन सवालों में उलझकर रह गए। इतिहास और करेंट अफेयर्स के सवाल तो सरल, लेकिन अन्य सवालों में परीक्षार्थी उलझ गए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां की व्यववस्थाआें का जायजा लिया।
जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी शनिवार को कडी सुरक्षा में संपन्न हो गई। 22 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शहर के एसडी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, पेयजल, शौचालय और मोबाइल आदि जमा करने की व्यवस्था को परखा। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दिया जाए। साथ ही परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने एसडी इंटर कालेज, एसडी डिग्री कालेज, दीपचंद ग्रीन चैंबर इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में सुरक्षा व सुविधाओं का अवलोकन किया। दोनों पालियों में परीक्षार्थी नदारत भी पाए गए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला