आर्य समाज में वेद मंत्र प्रतियोगिता संपन्न

खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में ईश्वर स्तुति, प्रार्थना एवं उपासना के वेद मंत्रों के उच्चारण की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में वेद ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और उनकी वाणी तथा स्मरण शक्ति को सशक्त बनाना था।आयोजित प्रतियोगिता में बालकों ने वेद मंत्रों को याद कर मौखिक रूप से सुनाया। इस दौरान छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया। कुमारी वेदांशी आर्य और देवांशी आर्य ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका मन मोह लिया। आर्य समाज शिवपुरी की ओर से दोनों विजेता छात्राओं को पांच–पांच सौ रुपए नकद पुरस्कार एवं महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित संस्कार विधि पुस्तक भेंटस्वरूप दी गई। इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, जिससे उनकी बुद्धि का विकास होता है। एक-दूसरे से आगे बढ़ने की स्वस्थ होड़ लगती है, जो जीवन में उन्हें सफलता दिलाती है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों द्वारा भी आयोजित की जानी चाहिए।कार्यक्रम में रामानंद आर्य, भगवान सिंह आर्य, अजेश आर्य, पुरोहित चरण सिंह आर्य, धीरेंद्र आर्य, मास्टर जयपाल सिंह, सुशील आर्य, सत्येंद्र आर्य, शशिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, हरि स्टेशन अधीक्षक राजकुमार, शोभाराम आर्य एवं फोटोग्राफर विनोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल