मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 31वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में राइफल शूटिंग और शतरंज जैसी खेल विधाओं के साथ-साथ बेस्ट पिन कोड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मिथिलेश पाल तथा विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करती हैं।






