कप्तान ने जाना हाल, कहीं टपके का डर तो कहीं सीलन की मार

मेरठ पुलिस लाइन में हुए हादसे के साथ एसएसपी संजय वर्मा ने सरकारी क्वार्टरों की जानी दशा
एसएसपी ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश, पुलिस परिवारों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, ना बरती जाए लापरवाही

मुजफ्फरनगर। मेरठ पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर की छत गिरने से हुए हादसे के मददेनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को बारिश के बीच पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टरों का हाल जाना। एक-एक ब्लाक के पुलिस परिवारों से मिलकर उनके साथ राय मशविरा किया। कुछ क्वार्टरों में बारिश में पानी टपकने और सीलन की शिकायत को गंभीरता से लेकर कप्तान ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा हम सब की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में किसी की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
मेरठ में रविवार शाम को पुलिस लाइन में बड़ी अनहोनी से बाल-बाल बच गई थी। सरकारी क्वार्टर की छत गिरने से आठ लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से पांच को गंभीर चोटें आई थी। इसी हादसे का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा और अन्य अधिकारियों के साथ बारिश के बीच पुलिस लाइन पहुंचकर सरकारी क्वार्टरों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों से बात कर क्वार्टरों की जर्जरता से विस्तार से चर्चा की। बातचीत में कई क्वार्टरों में बारिश के समय पानी टपकने की बात उजागर हुई है। कुछ क्वार्टरों में सीलन की बात सामने आई है। साथ ही पानी की ओवर फ्लों की समस्या भी सामने आई। एसएसपी संजय वर्मा ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह को तत्काल ऐेसे भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस परिवारों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्हांने पुलिस के परिजनों से कहा कि यदि कोई भी दिक्कत है तो उन्हें या दूसरे अधिकारियों को बता सकती है। पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिजनों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बारिश में जलभराव की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल