मिमलाना रोड पर बारिश के चलते गिरी दीवार, बाल-बाल बचा परिवार

मलबे में कई लाख का माल दबा, सुबह साढे नौ बजे के करीब हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर। सोमवार को हुई बारिश के बीच शहर के मिमलाना रोड पर एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार मलबे के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। इस अनहोनी में घर के अंदर रखा सामान मलबे के नीचे दबने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
शहर के मिमलाना रोड निवासी शाहिना अपने तीन छोटे बच्चों और ससुर के साथ कच्चे मकान में रहती है। शाहिना का शौहर इन दिनों मजदूरी के लिए चंडीगढ गया हुआ है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान सुबह साढे नौ बजे के करीब उसके मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि शाहिना और उसके तीनों बच्चे मलबे के नीचे दबने से बाल-बाल बच गए। शाहिना के 11 माह के बच्चे को मामूली खरोंच आई है। दीवार के अलावा छत पर लगी टीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। शाहिना का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, वो बच्चों के साथ अलग थी। मलबे में घर का कीमती सामान दब गया है। बेड तो पूरी तरह टूट गया है और फ्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर मलबा हटाने में उसकी मदद की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला