मुजफ्फरनगर। गोल मार्किट व्यापार संगठन, की ओर से रविवार को पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, इकाई तहसील परिसर अध्यक्ष बृज कुंवर गर्ग और इकाई शिव मार्केट अध्यक्ष जयेंद्र प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अरोरा एवं महेंद्र नाथ ने अतिथियों का माल्यार्पण और पटका पहनाकर स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नवंबर माह में आयोजित होने वाले मंडलीय व्यापारी महासम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए यह भी कहा गया कि संगठन लगातार अपनी इकाइयों के कर्मठ पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर रहा है।सभा में यह भी घोषणा की गई कि सम्मेलन के दौरान व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू कराने हेतु एक ज्ञापन मंत्री नितिन अग्रवाल को सौंपा जाएगा।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्तियो राजेंद्र अरोरा, जयेंद्र प्रकाश, बृज कुंवर गर्ग, महेंद्र नाथ, सुरेंद्र ठाकुर, सादिक भारती, चंद्र मोहन, भारत अरोरा, जितेंद्र कुमार, नवदीप, मोहित नागपाल, राजकुमार संगम, गौहर राणा, विजय कुमार, हनी, फिरोज शेख, किरण पाल, अनुज गोयल, अज्जू मदान, कृष्ण कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






