मां वैष्णों देवी मार्ग भूस्खलनः दिवगंत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। मां वैष्णों देवी मार्ग पर भूस्खलन में जान गंवाने वाले रामपुरी के छह दिवगंत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजनीतिज्ञां ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीडित परिवारां की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
शहर के रामपुरी से 23 लोगों को दल मां वैष्णों देवी के दर्शन को गया था। कटरा में हुए भूस्खलन में छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें दो बच्चे और चार मां-बेटी शामिल थी। तीन दिन पहले कटरा से आए इनके शवों का गमगीन माहौल में इनका अंतिम संस्कार किया गया था। सोमवार को इन दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए रामपुरी में संयुक्त शोक सभा आयोजित की गई थी। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विशाल गर्ग, दारा सिंह प्रजापति, सचिन प्रजापति, श्रीमोहन तायल ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार शाम को रामपुरी पहुंचकर पीडित परिवारों को सांत्वना दी।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल