अब घटनास्थल पर सजा को रखी जाएगी अकाट्य साक्ष्यों की नींव

मुजफ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अब घटनास्थल पर ही अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अकाट्य साक्ष्यों की नींव रखी जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली मोबाइल फाॅरेंसिक वैन मौके पर ही गन शाॅट, ब्लड, नारकोटिक्स, सीमन की जांच और डीएनए सैपलिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह वैन फील्ड यूनिट की प्रशिक्षित टीम को उपलब्ध करा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने थाना प्रभारियों को शासन से मिली नई सुविधा का सदुपयोग कर अपराधियों को सजा का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए है।
योगी राज में अपराधियों के खिलाफ चल रही एनकाउंटर और बुलडोजर नीति से निःसंदेह सुरक्षा का माहौल तैयार हुआ है। यही नहीं अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए शासन ने पुलिस को मोबाइल फाॅरेंसिक वैन उपलब्ध कराई है, जिससे घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अत्याधुनिक फाॅरेंसिक वैन मिलने के बाद घटनास्थलों का वैज्ञानिक परीक्षण और साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं उनका विश्लेषण बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। मोबाइल वैन फिंगर प्रिंट किट, क्राईम सीन किट, एविडेन्स कलेक्शन किट, डीएनए सैंपलिंग किट, हाई.रेजोल्यूशन कैमरा किट, ब्लड व सैंपल कलेक्शन किट, बेन्जेडिन टेस्ट किट, फस्र्ट एड किट, फुट प्रिन्ट कास्ट किट आदि आधुनिक जांच उपकरणों से लैस है।एसएसपी वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करने के साथ ही अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। मोबाइल वैन में उपलब्ध किट से ब्लड, सीमन, गन शाॅट, फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट जैसे साक्ष्यों को संकलित कर उनकी प्राथमिक जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाया करेगी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि संगीन अपराधों में मोबाइल फाॅरेंसिक वैन का पूरा लाभ लिया जा सके, ताकि घटनास्थल पर ही किसी भी अपराधी को सजा दिलाने की नींव रखी जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला