धूमधाम से मना राधा रानी का जन्मोत्सव, जमकर थिरके भक्त

मुजफ्फरनगर। इस्काॅन मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित राधाष्टमी महामहोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धा और फूलों की वर्षा के बीच राधा रानी का पंचामृत और फूलों के जूस से अभिषेक किया गया। हरिनाम संकीर्तन पर थिरकर भक्तों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस्काॅन मुजफ्फरनगर (इस्काॅन गाजियाबाद का आउटपोस्ट केंद्र) के द्वारा श्री राधाष्टमी महामहोत्सव का आयोजन शनिवार को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में धूम धाम से मनाया गया है। इस्काॅन पिलखुवा के मंदिर प्रबंधक माधव गौर प्रभु द्वारा कथा और युग धर्म संकीर्तन बैंड के द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। हरे कृष्णा और हरे रामा की धुन पर भक्त काफी देर तक थिरकते रहे। बाद में भगवान श्री और राधा रानी पंचामृत एवं अनेक प्रकार के फलों के जूस से अभिषेक किया गया। 56 भोग लगाने के साथ भंडारे के साथ महोत्सव का समापन हुआ। आयोजन में माधव गौरव, उपंद गोप, संचित प्रभु, मनीष प्रभु आदि का सहयोग रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला