गणेश भगवान की महिमा अपरंपारः पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर। शहर के नानूपुरी में चल रहे गणेश महोत्सव में चरथावल क्षेत्र के सपा विधायक पंकज मलिक ने महाआरती कर गणेश भगवान को भोग लगाया। विधायक मलिक ने गणेश भगवान की महिमा अपरंपार है और उनकी पूजा विनम्रता और समर्पण की भावना से होनी चाहिए।
मेरठ रोड स्थित नानूपुरी में ब्रह्मलीन ज्योतिषाचार्य राज भारद्वाज की प्रेरणा से चल रहे 45वें गणेश महोत्सव के चैथे दिन सपा विधायक पंकज मलिक अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच गणेश की पूजा अर्चना के साथ महाआरती की। विधायक मलिक ने सभी भक्तों को गणेश चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्न विनाशक के रूप में प्रसिद्ध गणेश भगवान हमारे जीवन में आने वाली हर बाधा को दूर करते है। कोई शुभ कार्य या फिर नए काम की शुरूआत भगवान गणेश की पूजा से की जाती है। पूजन के दौरान विधायक मलिक के साथ अनुज त्यागी, चिंटू तोमर, छोटू बालियान कुटबी, पारूल बालियान, राज किशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे। गणेश आरती में कृष्णा भारद्वाज, आचार्य जानकी पंत, नवनीत कौशिक, पूर्व सभासद नन्द किशोर मित्तल, केके नन्द, नंदकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। संयोजक कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि 1 सितंबर को भंडारे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला