वैष्णो देवी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए रविवार को झांसी की रानी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन झांसी की रानी व्यापार मंडल एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जिसमें कई परिवारों ने अपने प्रियजन खो दिए। उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए तथा घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित कर उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भविष्य में इस प्रकार की कोई त्रासदी न हो। श्रद्धांजलि सभा में संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, विपिन सिंगल, अंकुर मलिक, मोहम्मद नदीम अंसारी, मुकेश कश्मीरी, संजय गोस्वामी, संजीव बंसल, प्रदीप उत्तरेजा, पंकज लूथरा, अमित बजाज, राजकुमार कालरा, लोकेंद्र पाल सहित व्यापार मंडल एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी, व्यापारी नेता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला