भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराए अनमोलः सिद्धार्थ के मिश्रा

मुजफ्फरनगर। नानूपुरी में चल रहे 45 वें गणेश महोत्सव में आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने महाआरती कर गणेश भगवान को लड्डू को भोग लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराए अनमोल है, जो हमें परमात्मा की भक्ति के साथ एक साथ जोड़ती है।
मेरठ रोड स्थित नानूपुरी में ब्रह्मलीन ज्योतिषाचार्य राज भारद्वाज की प्रेरणा से चल रहे 45 वें गणेश महोत्सव में सुबह के समय टैक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता एनके अरोरा ने अपने परिवार के साथ 1008 मोदक का प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शाम को हुई विशेष पूजा में आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंडित अरविंद शास्त्री ने तिलक लगाकर और पंड़ित कृष्णा भारद्वाज ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। आईपीएस मिश्रा ने गणेश भगवान की महाआरती कर उनकी पूजा की। सहायक पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि हम सब अपने किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत भगवान गणेश की पूजा से ही करते है। उन्होंने गणेश भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसलिए जरूरी है कि अपने जीवन में ऐसा कोई काम न करें, जिससे माता-पिता को दुख पहुंचे। गणेश महोत्सव में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। वो यहां के सुखद अनुभव को अपने मां के साथ साझा करेंगे। गणेश आरती में कृष्णा भारद्वाज, आचार्य जानकी पंत, शिव पंत, नवनीत कौशिक, पूर्व सभासद नन्द किशोर मित्तल, केके नन्द, नंदकिशोर वर्मा, विकास गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला