एक साथ छह अर्थियां उठी तो फूट-फूट कर रोया हर कोई

भाजपा, सपा, भाकियू और बसपा नेताओं ने दिवगंत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
यात्रा मार्ग पर हुए हादसे में रामपुरी के तीन परिवारों के छह लोगों ने गवाई थी जान

मुजफ्फरनगर। मां वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में जान गंवाने वाले रामपुरी के छह लोगों का पार्थिव शरीर नगर में पहुंचा तो कोहराम मच गया। इनके घरों से एक साथ छह अर्थियां उठी तो हर कोई फूट-फूट कर रोने लगा। सुखद भविष्य की कामना लेकर गए परिवारों के साथ हुई अनहोनी ने पूरे इलाके को दहला दिया है। चारों मां-बेटियों का अंतिम संस्कार करने के साथ दोनों बच्चों को दफनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। भाजपा, सपा, भाकियू और बसपा नेताओं ने दिवगंत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुई अनहोनी मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को उजाड़ने का कारण बन गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई है। रामलीला टिल्ला के कार्तिक कश्यप का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गया था, जबकि रामपुरी निवासी 9 वर्षीय अनंत उसके छोटे भाई दीपेश, 45 वर्षीय रामवीरी और उसकी बेटी अंजलि, 48 वर्षीय ममता और उसकी बेटी आकांक्षा के शव देर रात यहां पहुंचे तो अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बता दे कि रामपुरी से प्रजापति समाज के 23 लोगों का गु्रप मां वैष्णों देवी के दर्शन को गया था। रास्ते में यह अनहोनी हो गई। कई बच्चों समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे है।
सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद डाॅ संजीव बालियान, पूर्व सांसद कादिर राणा, भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विशाल गर्ग, मनोज लेमन, सुनील दर्शन समेत शहर के गणमान्य लोगों ने रामपुरी पहुंचकर इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार सुबह एक साथ छह अर्थियां उठी तो परिजन बिलख उठे, जिससे हर किसी की आंखों में आंसु छलक गए। नम आंखों से दिवगंत आत्माओं को अंतिम विदाई दी गई। रामवीरी और उसकी बेटी अंजलि, ममता और उसकी बेटी आकांक्षा का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि अनंत और दीपेश के शवों को दफनाकर अंतिम क्रिया पूरी की गई। दिन भर पीडित परिवारों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने खींची नई लकीर
मुजफ्फरनगर। रामपुरी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा के पूर्व सांसद कादिर राणा ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए राजनीतिज्ञों के लिए नई लकीर खींचने का काम किया। पूर्व सांसद राणा ने अर्थी को कांधा देने के साथ कई पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करने के साथ आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हालांकि सभी दलों के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर दर्द साझा किया, लेकिन पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने स्तर से आर्थिक मदद देकर नई पहल की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला