मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने रूडकी रोड पर मोबाइल छीनकर भागे दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।
सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को बाइक सवार दो बदमाशों ने रूडकी रोड पर कलावती नर्सिंग होम के पास से एक नागरिक से मोबाइल छीन लिया था। पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की गई। पुलिस ने भागदौड के बाद मोबाइल लूटने वाले मौहम्मद अनस पुत्र रहीस निवासी गढी हसनपुर थाना झिंझाना औी अलताफ पुत्र राशिद निवासी हसनपुर लुहारी थाना भवन जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है।






