सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

खतौली। देर रात गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, खतौली क्षेत्र के तगान गांव निवासी अंकित पुत्र राजेंद्र बुधवार देर रात अपनी बाइक से गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की भिड़ंत अचानक एक पेटीज वाले के ठेले से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गुरुवार को इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार व गांव में मातम का माहौल है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला