नशा मुक्ति एवं प्राकृतिक आपदा पर छात्राओं ने रखे विचार

खतौली। खतौली विद्योतमा कन्या पीजी काॅलेज गंगधाड़ी में नशा मुक्ति भारत एवं प्राकृतिक आपदा विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बीएससी पांचवे सेमेस्टर की छात्राओं गौरी एवं कलश ने देश में समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं और उनके दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शायमा ने नशा मुक्त भारत अभियान पर प्रभावी वक्तव्य रखते हुए बताया कि किस प्रकार समाज को नशे की बुराई से दूर रखा जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना ;एनएसएसद्ध की कार्यक्रम अधिकारी सुलक्षणा आर्य ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी का मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में करना है तो उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रखना होगा। काॅलेज की प्राचार्या डा. कविता वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी होगी। महाविद्यालय प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी समाज की नींव है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। छात्राओं को भी चाहिए कि वे अपने परिवार एवं समाज में लोगों को नशा त्यागने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर डा. रश्मि, अनीता, साधना सोम, कोमल, कुमारी स्नेहा, प्रियंका, दीपशिखा, उमा मिश्रा और लायबा का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल