मां वैष्णों देवी भूस्खलन त्रासदी

रामपुरी के तीन परिवारों के पांच सदस्यों की गई जान
हादसे में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल, परिवार में मचा कोहराम
रामपुरी की डबल टंकी गली से मां वैष्णों देवी के दर्शन को गए 23 लोग हुए प्रभावित

मुजफ्फरनगर। मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के पांच और लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इनमें रामपुरी के तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल है। इससे पहले रामलीला टिल्ला के कार्तिक की मौत हो चुकी है। इस हादसे में प्रजापति समाज के 23 लोग प्रभावित हुए, जिनमें कई को गंभीर चोटें आई है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा संजीव बालियान ने पीडित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द लाने को लेकर जम्मू कश्मीर के अधिकारियों से बात भी की।
जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर रविवार रात को भूस्खलन के चलते बडा हादसा हो गया था, जिसमें 36 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि इससे ज्यादा घायल हुए थे। पहले रामलीला टिल्ला के कार्तिक की मौत की खबर आई थी। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की तो खुलासा हुआ कि मुजफ्फरनगर शहर की रामपुरी में रहने वाले तीन परिवार के पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पडी है। इनमें रामबीरी पत्नी इंद्रपाल उसकी बेटी अंजलि, मनतेश उर्फ ममता पत्नी रविन्द्र, 9 साल का अनंत और छह साल का अजय शामिल है। अनंत और अजय सगे भाई है। इसके अलावा कई तीर्थ यात्रियों की गंभीर चोटें आई है, किसी के पैर की हडडी तो किसी की पसली में चोट है। दो बच्चों के पैरों की हडडी भी टूट गई है। पांच और यात्रियों की मौत की खबर मिलते ही रामपुरी की डबल टंकी गली में मातम छा गया। बताया गया है कि प्रजापति समाज के 23 लोग मां वैष्णों देवी की यात्रा को गए थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने भाजपा नेता सुनील दर्शन के साथ रामपुरी पहुंचकर पीडित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए जम्मू के अधिकारियों से मृतकों के पार्थिव शरीरों को घर लाने को लेकर भी बातचीत की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला