चैयरमेन हाजी लालू समेत चार की प्रॉपर्टी सीज

खतौली। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को नगर में चार प्रॉपर्टी सीज़ किए जाने से जहां हंगामा मच गया, वहीं प्रभावित लोगों ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि कंपाउंड शुल्क की फाइल जमा कराने के बावजूद कार्यवाही कर सीज़ की कार्रवाई की गई। प्रॉपर्टी मालिकों का आरोप है कि उन्होंने नियम अनुसार कंपाउंड फीस भरकर फाइल जमा कर दी थी, लेकिन फिर भी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अचानक दबिश देकर प्रॉपर्टी को सीज़ बुढ़ाना रोड पर उस्मान एवं एहसान, दूसरी कार्यवाही चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, तीसरी कार्यवाही तहसीन सरिया वाले,ओर एक कार्यवाही सीज कर की गई। इससे लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है।
कार्रवाई के दौरान जनता का गुस्सा सीधे जेई राजीव कोहली पर फूटा। लोगों ने उन्हें भ्रष्टाचार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिना पैसा दिए किसी की फाइल क्लियर नहीं की जाती और नियमों की आड़ में उगाही का खेल चलाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद नागरिकों ने प्राधिकरण टीम को घेरकर जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब कंपाउंड की फाइल जमा कर दी गई, तो सीज़ की कार्रवाई क्यों गरीब और मध्यम वर्ग को परेशान किया जा रहा है, बड़े बिल्डरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती लोगों ने मांग की कि इस पूरी कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल है और प्रशासनिक स्तर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी कड़ी में जेई राजीव कोहली ,एई एके जैन, उमेश राय, सुभाष कुमार, दीपू आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला