श्री सालासर धाम मंदिर में मनाया गया छठी महोत्सव

मुजफ्फरनगर। पचेड़ा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर में छठी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से “सच्चाई अभी तक” के संपादक आशीष यादव व “निश्चल टाइम्स” की संपादक नीलम शर्मा उपस्थित रहे। इसके पश्चात श्री श्री गोलोक धाम से आई भजन मंडली ने भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तगण भक्ति रस में डूबकर झूम उठे और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने कार्यक्रम में शिरकत की। भजन संध्या के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छठी महोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर माता-पिता और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला