ब्रह्मपुरी में धूमधाम से प्रारंभ हुआ चतुर्थ गणपति महोत्सव

मुजफ्फरनगर। समग्र विश्व के कल्याण की भावना के साथ ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम सेवा ट्रस्ट में चतुर्थ गणपति महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मपुरी, साकेत एवं नगर के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा से हुआ। ढोल-ताशों की गूंज के बीच भगवान गणपति के विग्रह को सजाए गए रथ पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा साकेत ब्रह्मपुरी से प्रारंभ होकर शिव मंदिर साकेत रोड तक पहुंची। इस अवसर पर महिलाएं भी सुंदर कलश लेकर यात्रा में सम्मिलित हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव अनुष्ठान में पंचांग पीठ पूजन के बाद प्रधान पीठ का स्थापना संपन्न हुआ। तत्पश्चात ब्रह्मविद्यापीठ शुकतीर्थ से पधारे आचार्य अशोक शुक्ल श्रोत्रिय एवं विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति अथर्वशीर्ष तथा अन्य सूक्तों का पाठ किया। इसी क्रम में दूर्वा अर्पण द्वारा श्री गणपति सहस्त्र अर्चन सम्पन्न हुआ। गणेश महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भूषण त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, हरीश त्यागी, राजू त्यागी, संजय गौतम, सुबोध दीक्षित, रजनीश वशिष्ठ, प्रदीप त्यागी, योगेंद्र, अंकित सिंहल, गौरव अग्रवाल, देवपाल सिंह, मनोज पवार, अमित गोयल, राकेश गोयल, बृजेश दीक्षित, देवेश कौशिक, योगेश गौतम, डोली कर्णवाल, नीरज गौतम, शुभम गौतम, अंजू त्यागी, पारुल शर्मा, सीमा दीक्षित आदि शामिल रहे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल