“मुकेश नाइट 2025” में वेदप्रकाश शर्मा और प्रिया पौडवाल सम्मानित

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय गायक मुकेश की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गायन कार्यक्रम “मुकेश नाइट 2025” में मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा एवं रुड़की की जानी-मानी गायिका प्रिया पौडवाल ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों कलाकारों को संस्था द्वारा उच्च स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा और प्रिया पौडवाल ने फिल्म “किसी राह में किसी मोड़ पर…” गीत प्रस्तुत कर अपनी मधुर और दमदार आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के प्रतिनिधि करण प्रताप बेदी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल उपस्थित रहीं। वहीं विशेष आकर्षण रहे सेलिब्रिटी सिंगर्स एस.एस. प्रसाद (रिटायर्ड IAS) और रोशन लाल (रिटायर्ड IAS), जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। यह भव्य आयोजन मुकेश यादगार समिति (रजि.) के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंगला एवं महासचिव अवधेश शर्मा द्वारा किया गया। पिछले 24 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम महान गायक मुकेश माथुर को श्रद्धांजलि स्वरूप मनाया जाता है। देशभर से चयनित कलाकार इसमें भाग लेते हैं। इस अवसर पर समिति द्वारा दूरदराज़ से आए कलाकारों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था के साथ मोमेंटो और कैश प्राइज प्रदान किए गए। इस बार विशेष रूप से वेद प्रकाश शर्मा (मुजफ्फरनगर) और प्रिया पौडवाल (रुड़की) को मंच पर सम्मानित किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला