“प्लास्टिक फ्री इंडिया” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

खतौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड़ में आज इको क्लब के माध्यम से प्लास्टिक फ्री इंडिया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।
विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से प्लास्टिक के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को दर्शाया। प्रतियोगिता में अंशुमन, परिधि, राधिका, अनामिका, आराध्या आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व में आयोजित राखी प्रतियोगिता एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साह देखकर डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम सुंदरी (प्लास्टिक फ्री इंडिया) एवं पूनम (राखी व कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता) ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सहगल ने डॉ. दिनेश चंद्र को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और विद्यालय में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रवीण, मोहम्मद इसरार, रजनीश, कामिनी, शर्मिष्ठा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल