कक्षा 11 की छात्रा आयशा बनी मानद थाना अध्यक्ष

पुरकाजी। राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी देहात के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार का दिन यादगार रहा। विद्यालय की ओर से आयोजित शैक्षिक भ्रमण के तहत बच्चों को थाना पुरकाजी का दौरा कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी मिली।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी व स्टाफ के नेतृत्व में छात्र-छात्राएँ थाना परिसर पहुँचे। इस दौरान थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी ने छात्रों को “हर्षित बीटल” मीटिंग हॉल में एकत्र कर विस्तार से समझाया कि पुलिस समाज की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में किस प्रकार कार्य करती है। बच्चों की उत्सुकता और जिज्ञासा को देखते हुए, विशेष रूप से कक्षा 11 की छात्रा आयशा को एक दिन के लिए मानद थाना अध्यक्ष घोषित किया गया। यह क्षण छात्रों के लिए उत्साह और गर्व का विषय बना। आयशा ने पुलिस की जिम्मेदारियों को समझते हुए कानून-व्यवस्था पर चर्चा भी की। छात्रों ने इसे प्रेरणादायी अनुभव बताया। भ्रमण के अंत में थाना प्रभारी ने बच्चों को संदेश दिया कि कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और देशभक्ति के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी, बरखा बंसल, पारुल रानी, साक्षी देशवाल, रविकांत आर्य, कमल कुमार, कृष्ण कुमार, संगम चावला, चेतन सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला