अध्यापक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, परिजनों में आक्रोश

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जगाहेड़ी स्थित एच.जी. प्राइवेट स्कूल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। विद्यालय के अध्यापक वश कुमार पर कक्षा 7 के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है।
पीड़ित छात्र के परिजनों का कहना है कि मामूली सी गलती पर शिक्षक ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया।आक्रोशित परिजन विद्यालय पहुँचे और आरोपित शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल की होती है, लेकिन इस तरह की घटनाएँ शिक्षा के मंदिर पर सवाल खड़े करती हैं। पीड़ित छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इससे छात्रों के मन में शिक्षा के प्रति भय उत्पन्न होगा। अभिभावकों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जाँच करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला