मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के निवास स्थान पर चेक मीटर लगाने के अनुरोध पर कुकड़ा मंडी स्थित बिजलीघर के जेई अरुण शर्मा द्वारा 4,500 रुपए की मांग और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप सामने आया है। इस मामले से आक्रोशित होकर पार्टी के 50 से अधिक पदाधिकारी मंडी समिति स्थित बिजलीघर पर पहुंच गए। पदाधिकारियों के पहुंचते ही आरोपी जेई मौके से फरार हो गया।बाद में पदाधिकारियों ने एसडीओ का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और दोषी जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर ही विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों ने फोन पर पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव संजीव शंकर व वरिष्ठ नेता प्रमोद अग्रवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। घेराव करने वालों में मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, बृजपाल कश्यप, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, भानु मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, रूपराम, शैलेंद्र विश्वकर्मा, ललित रहेला, अंजू त्यागी, राखी प्रजापति, मोनिका प्रजापति, सुमन, मीनू शर्मा, अनीता प्रजापति, अनिल चौधरी, सुनील प्रजापति, राजन वर्मा, चेतन देव विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी जेई के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।






