एसपी प्रजापत ने म्हाढी मेले की सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

चेन छीनने और चोरी की घटनाओं पर खास फोकस रखने की हिदायत

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापज ने सोमवार को चरथावल के दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। एसपी ने हिदायत दी कि मेले में छेडछाड, चेन छिनेती और चोरी की घटनाओं पर खास फोकस की हिदायत दी गई।
चरथावल के दूधली गांव में लगने वाले जाहरवीर गोगा म्हाढ़ी मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी जनपदों से श्रद्धालु आतें हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा.व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हांने मेले में पेयजल, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिये नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग को कहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर, प्रभारी निरीक्षक चरथावल जसवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला