सैनिक के साथ हुई घटना को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था में रोष

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुज़फ्फरनगर इकाई ने मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सैनिक कपिल के साथ हुए हमले की कड़ी निंदा की है। संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संस्था ने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार देशहित के विरुद्ध है। संस्था ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस नियम बनाए जाएं। उनकी मुख्य मांगें रही कि कम्पनी पर लगाए गए 20 लाख रुपये जुर्माने की राशि पीड़ित सैनिक कपिल के परिवार को दी जाए।देश भर के प्रत्येक टोल प्लाजा पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाए।जहाँ पूर्व सैनिकों की नियुक्ति संभव न हो, वहाँ कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनकी पुलिस जांच अनिवार्य की जाए। देश के सभी मौजूदा टोल कर्मचारियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कराई जाए, ताकि टोल प्लाजा पर होने वाले दुर्व्यवहार की घटनाओं पर रोक लग सके। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों का मान-सम्मान सर्वोपरि है और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संस्था ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला