मुज़फ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्री राम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, सभासद रितु त्यागी, राजू त्यागी, सुबोध दीक्षित सहित समिति के कई प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी तथा सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक बनेगा।







