श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा भव्य गणेशोत्सव 27 अगस्त से

मुज़फ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में 27 अगस्त, बुधवार से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो 6 सितम्बर तक चलेंगे। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूलों से सजाया जाएगा तथा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर के पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान दी।
मंदिर के पदाधिकारियों भीमसेन कंसल, संजय मित्तल आदि ने बताया कि इस बार के कई विशेष आकर्षण रहेंगे। भगवान श्री खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झांकियां, 4 बैंड, 2 डीजे, 2 बॉल कार तथा आतिशबाजी यात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे। शोभा यात्रा पारंपरिक मार्ग से नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़रेगी। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त, बुधवार प्रातः 4 बजे अभिषेक, प्रातः 10 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 28 अगस्त, बृहस्पतिवार को सायं 7:30 बजे बधाई उत्सव होगा। 29 अगस्त, शुक्रवार को भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। 30 अगस्त, शनिवार को गोलोक धाम द्वारा कीर्तन का आयोजन होगा। 31 अगस्त, रविवार श्री राधाअष्टमी कीर्तन का आयोजन होगा। 1 सितम्बर, सोमवार श्री गणपति नृत्य नाटिका होगी। 2 सितम्बर, मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ होगा। 3 सितम्बर, बुधवार को एकादशी कीर्तन होगा। 4 सितम्बर, बृहस्पतिवार को धार्मिक नृत्य नाटिका होगी। 5 सितम्बर, शुक्रवार को हवन होगा। 6 सितम्बर, शनिवार को गणपति विसर्जन व हरिद्वार गंगा घाट पर भंडारा होगा।मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका से शोभा यात्रा के मार्ग पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों में अशोक गर्ग, अनिल गोयल, कैलाश, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेंद्र सुधा, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम, अंकित, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला