सिसौली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री

सिसौली। भारतीय किसान यूनियन मुख्यालय, माता बलजोरी देवी टिकैत “अन्नपूर्णा कक्ष” के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शिरकत की।
भाकियू मुख्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी गगनभेदी नारों के साथ अतिथि का स्वागत किया। भूमि पूजन के अवसर पर सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाकियू किसानों की आवाज को बुलंद करने वाला संगठन है, जिसने हमेशा देश के अन्नदाता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि “अन्नपूर्णा कक्ष” का निर्माण किसानों और समाज के लिए नई ऊर्जा का केंद्र बनेगा।भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के आगमन को जनपद के लिए सौभाग्य बताया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने भी इस अवसर पर कहा कि भाकियू का इतिहास किसानों के संघर्ष से जुड़ा है और यहां आने वाला हर जनप्रतिनिधि संगठन से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता, किसान नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला