झारखंड महादेवालय में लड्डू गोपाल जी की छठी धूमधाम से संपन्न

खतौली। झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में प्यारे लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं भोले बाबा का पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया।
झारखंड महादेव देवालय मराठा कालीन प्राचीन सिद्धपीठ है। बताया जाता है कि यह मंदिर पहले झाड़ियों के बीच स्थित था, जिसके कारण इसका नाम झारखंड महादेव पड़ा। मान्यता है कि यहां श्रद्धा भाव से मनोकामना लेकर आने वाले भक्तों की सभी इच्छाएं बाबा अवश्य पूर्ण करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान परिवारों ने परिवार सहित दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और छठी महोत्सव में भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सूरी, सचिव तरुण सूरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित मदन छाबड़ा, मनोज उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय गोस्वामी, विजय माहेश्वरी, सुनील कुमार अलीपुर, अशोक कुमार शर्मा, सुनील बजाज, प्राची अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, मिथलेश माहेश्वरी, शशि भारद्वाज, कमलेश देवी, मालती शर्मा, कृष्णा वर्मा, शशि उपाध्याय, आरती, ऐशवती गोस्वामी, नीरज मिश्रा आदि गणमान्य मौजूद रहे। पूजा-अर्चना यज्ञाचार्य कमलेश मिश्रा एवं अनुराग शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। अंत में आरती उपरांत भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला