ज्वैलर्स दुकान से आभूषण चोरी

खतौली। बड़ा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाना खतौली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त 2025 रविवार को दो महिलाएं उनकी दुकान पर आई थीं। महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर रुकीं और मौका पाकर दो लेडीज़ आइटम (सोने-चांदी के आभूषण) उठा ले गईं। उस समय दुकानदार को इस बात का अंदेशा नहीं हुआ। कुछ दिन बाद जब दुकानदार ने स्टाॅक चेक किया तो पाया कि लगभग 87 ग्राम आभूषण गायब हैं। दुकानदार ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना रिकाॅर्ड मिली। फुटेज और तस्वीरों में दोनों महिलाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। व्यापारी दुकानदार थाना समाधान में पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि यह घटना उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत परेशान कर रही है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र जांच कर दोनों आरोपित महिलाओं की पहचान कर गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए आभूषण बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल