रेव पार्टी में मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारियों का पुलिस एक्ट में चालान

मुजफ्फरनगर। उत्तराखण्ड की लक्ष्मण झूला पुलिस ने ईवाना रिसाॅर्ट में रेव पार्टी करने के मामले में होटल संचालक पर मुकदमा दर्ज करते हुए 37 के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कारवाही की है। इनमें मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी भी शामिल है।
पौड़ी जिले लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चैकी चीला क्षेत्र में स्थित ईवाना रिजाॅर्ट में कुछ लोग हुडदंग मचा रहे हैं। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला मय फोर्स के पहुंचे तो देखा कि रिजाॅर्ट में कुछ लोग तेज आवाज में गाने बजाकर हुडदंग कर रहे है। उपजिलाधिकारी यमकेश्वर द्वारा मानसून एवं बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी होटल एवं रिसाॅर्ट एक जुलाई 2025 से बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके ईवाना रिजाॅर्ट में अवैध रूप से रेव पार्टी आयोजित कर कुछ युवक- युवतियां डांस कर रहे है। जब उनसे पार्टी आयोजन के सम्बन्ध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। थाना प्रभारी संतोष पेटवाल ने बताया कि होटल संचालक के विरुद्ध थाना लक्ष्मण झूला पर मुकदमा दर्ज करने के साथ 37 लोगों के विरुद्ध 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई। उर्वरक कंपनी का टारगेट पूरा करने के लिए यह पार्टी आयोजित की गई थी। एग्रीकल्चर कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूटरों और दुकानदारों को रेव पार्टी में आमंत्रित किया था, इनमें मुजफ्फरनगर जिले के 28 दुकानदार भी शामिल थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला