प्राकृतिक चिकित्सा और समाज सेवा का संगम : खतौली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

खतौली। कस्बे में भारत धारा नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वाधान में आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित मुफ़्त स्वास्थ्य परामर्श, चिकित्सा शिविर, पूरी बॉडी चेकअप एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज चौधरी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय लोकदल) उपस्थित रहे।
मनोज चौधरी ने शिविर का अवलोकन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में अनेक जड़ी-बूटियों और नुस्खों का उल्लेख मिलता है। इनका प्रभाव इतना गहरा और व्यापक है कि हज़ारों वर्षों बाद भी आज के आधुनिक युग में इनकी प्रासंगिकता बनी हुई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद और योग की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि हम भारतीय वस्तुओं से निर्मित उत्पादों को अपने जीवन में अपनाएँ, तो भारत पुनः विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल सिंह धामा (डायरेक्टर, भारत धारा) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक नागर (क्षेत्रीय सचिव, युवा रालोद) व बंटी शर्मा (अध्यक्ष, युवा लोकदल) मौजूद रहे। शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रशान्त चतुर्वेदी (जयपुर) एवं अंजलि ममगई ने सैकड़ों मरीजों का परामर्श और उपचार किया। मरीजों को विभिन्न रोगों के लिए औषधि सेवन, जीवनशैली में सुधार और योग अभ्यास की सलाह दी गई। मनोज चौधरी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शिविर खतौली क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा की गंगा बहा रहा है। इस प्रकार के प्रयासों से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और जनमानस को आयुर्वेद से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि निःशुल्क परामर्श एवं उपचार से जहां गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं समूचे समाज में स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। शिविर के आयोजन में अजय जनमेजय, धीरज बबलू अहलावत भैंसी, देवेश शर्मा, अंकित प्रधान पलड़ी, मिंटू सैनी, ठाकुर सुरेन्द्र सिकंदरपुर, शान जैदी, गुड्डी अहलावत सहित कई समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला