बिना पंजीकरण के चल रही तीन लैब सीज

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में झोला-छाप और अपंजीकृत लैबों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शहर में तीन लैबों को सील किया गया।
अभियान के दौरान एम.के. लैब मोहल्ला गांधीनगर, डायमंड पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर कमल नगर और एडवांस पैथोलॉजी लैब निकट कमल नगर, अलमासपुर रोड की जांच की गई। टीम को सभी लैब अपंजीकृत पाई गईं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से तीनों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अपंजीकृत व अवैध रूप से संचालित लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के किसी भी प्रकार की जांच सुविधा संचालित करना गैरकानूनी है और आगे भी ऐसे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला