मुजफ्फरनगर। जिले में आयोजित किसान दिवस में जहां जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी पूरी गंभीरता से किसानों की समस्याएं सुन रहे थे, वहीं कुछ अधिकारी इस कार्यक्रम को लेकर उदासीन दिखाई दिए।
कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ रेणु किसानों की शिकायतें सुनने के बजाय मोबाइल पर वीडियो और अन्य मनोरंजक सामग्री देखती हुई कैमरे में कैद हुईं। इससे किसानों और मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है, लेकिन अधिकारियों की ऐसी लापरवाही से किसानों में यह संदेश गया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।किसानों का कहना है कि जब मंच पर बैठे अधिकारी ही इस प्रकार उदासीन रवैया अपनाएँगे तो फिर उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा।






