विद्यालयों में डीबीटी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें : अंकित

मुज़फ्फरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोधना में संकुल बैठक का आयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक इति जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में न्याय पंचायत तुगलकपुर के समस्त परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर एआरपी अंकित चौधरी ने संकुल बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यालयों के अध्यापकों से अनुरोध किया कि विद्यालयों में डीबीटी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें ताकि शेष छात्र-छात्राओं के खाते में निशुल्क 1200 रुपए की धनराशि समय पर प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यू-डाइस पर छात्रों का उच्चीकरण त्वरित गति से पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एनपीआरसी तुगलकपुर के सभी विद्यालयों से कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में प्रवेश परीक्षा हेतु फॉर्म अवश्य भरवाए जाएं, ताकि योग्य बच्चों को अवसर मिल सके। एआरपी ने शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी अध्यापकों को समय सारणी बनाकर गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति का गूगल फॉर्म तथा दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति नियमित रूप से भरी जाए। बैठक में आगामी 25 अगस्त से प्रारंभ हो रही सत्र परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी तय हुआ कि परीक्षाओं के परिणाम अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बताए जाएंगे। संकुल बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार गोस्वामी, मेराज खालिद रिजवी, अमित शर्मा, मंजू यादव, नेहा, संगीता, पूजा चौधरी, मधुसूदन शर्मा, संदीप राम मूर्ति, बाबूराम, मनवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, नितिन कुमार, अमित कुमार, दिनेश शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला