सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पति को लेकर एसएसपी से मिली पत्नी

मुजफ्फरनगर। जिले की एक गरीब महिला सविता पत्नी नीटू निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस दौरान पीड़िता ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई 2025 को वह और उसका पति नीटू बरला स्थित वीएसके कॉलेज के गेट के पास कांवड़ यात्रा के दौरान चाय व ब्रेड पकौड़े की दुकान लगाए हुए थे। उसी दिन रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच नीटू सड़क पार कर रहा था, तभी हरिद्वार की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में नीटू को गंभीर चोटें आईं और उसके हाथ-पैर टूट गए। स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, जहां उसकी छोटी आंत डैमेज होने के कारण आईसीयू में 13 दिन भर्ती रहने के बाद ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत चौकी बरला पर की और पुलिस को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी उपलब्ध कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि इस मामले में थाना छपार पर बीएनएस के अंतर्गत 26 जुलाई 2025 को मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।सविता ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, जिससे उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला