भूनी टोल पर सेना के जवान से मारपीट पर रोष

मुजफ्फरनगर। मेरठ जिले के भूनी टोल नाके पर सेना के जवान के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी की मुज़फ्फरनगर इकाई ने आज ज़िला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर टोल प्रबंधन और कर्मचारियों की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताई।
जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान ने कहा कि यदि टोल नाके पर सेना का जवान ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि देश भर में टोल नाकों पर आए दिन हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जो प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। जिला महासचिव अजय चौधरी, उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर और विधानसभा अध्यक्ष अनुज बरवाला ने कहा कि सप्ताहांत पर जब टोल नाकों पर भीड़ रहती है, तो कर्मचारियों का व्यवहार और अधिक उग्र हो जाता है। कई बार शराब पीकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी देखे जाते हैं, जिससे यात्रियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती है। जिला मीडिया प्रभारी संजीव मान, उपाध्यक्ष अनुराग अहलावत और कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ने मांग की कि जिले के सभी टोल कर्मचारियों की गहन जांच कराई जाए तथा हिंसक और आपराधिक प्रवृत्ति वाले कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही सभी टोल नाकों पर नियमित पुलिस बल की नियुक्ति की जाए ताकि भविष्य में भूनी जैसी घटनाएं न दोहराई जाएं। प्रदर्शन में अरविन्द बालियान, कुलदीप तोमर, संजीव मान, प्रेमपाल, केसर अली, अलीम रोशन, अजय चौधरी, सुशील अहलावत, वरुण शर्मा, मनोज पाल, मनोज पंवार, अजय सिंह बरवाला, लियाकत, वाजिद अली, केपी सिंह सोम, चेतन कुमार, राम गोपाल, आफ़ताब आलम, आनंद कुमार, सचिन कुमार, रामबीर, नितिन कुमार, समसाद अली, राजेश कुमार, ओमबीर, मेहबूब अली, निखिल, लाखन, सुशील कुमार, अमित कुमार, विकास, गोकुल, ऋतिक, गुड्डू, शुभम, अंकित, कपिल, हर्षकांत, गगनदीप, मोहित, सौरभ, अजय, सावन, रोहित, हेमंत, लालू, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला