वेस्ट यूपी में सक्रिय मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के तस्करों के गठजोड़ का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने नशा बाजार पर बड़ी चोट करते हुए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के चार तस्करों को एक किलो 15 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। यह गिरोह बरेली से मादक पदार्थों को लाकर यहां बेचते है। एसएसपी संजय वर्मा ने बरामद स्मैक की कीमत 10 करोड़ रूपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत बुढ़ाना पुलिस की कामयाबी को मीडिया से साझा किया। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर कार सवार अब्दुल कादिर निवासी रसूलपुर, अबरार उर्फ सोनू निवासी जोला, बाबर निवासी सरसावा और रिहान निवासी बघरा को रोका गया। तलाशी में आरोपियों के पास एक किलो 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लोग बरेली से स्मैक खरीद कर मुरसलीन निवासी सरसावा, भूरा निवासी शामली, फरमान और फुरकान निवासी जिजौला को सप्लाई करते थे। फुरकान पहले हरिद्वार में पकड़ा जा चुका है। एसएसपी वर्मा ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ बताई गई है। आरोपी मुंबई, चंडीगढ़ आदि इलाकों में सप्लाई करते थे। इस मामले में बरेली के एसएसपी से स्मैक बेचने वालों की जानकारी साझा की गई है। अब्दुल कादिर और बाबर के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।






