बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर पर की फायरिंग

पुरकाजी। थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने रिया किन्नर की आल्टो कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस वारदात में रिया किन्नर बाल-बाल बच गईं। गोली लगने से उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव मेघा चंदन निवासी रिया किन्नर रात करीब 9 बजे आल्टो कार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शकरपुर भट्टे के पास सामने से आ रही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को रोककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही कार का शीशा टूट गया। जान बचाने के लिए रिया किन्नर कार से निकलकर मौके से भागी और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहीं, पीड़िता ने पांच लोगों पर रंजिशन फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला