वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की छह कारें और एक कटी हुई कार की बाॅड़ी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर चोर है और उनके खिलाफ पहले से मुकदमें दर्ज है।
मंसूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान शाहपुर कट से कार सवार चार संदिग्धों मुसाहिद निवासी सुजडू, आशिफ निवासी सुजडू, अनस और आजम निवासी खालापार को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार की। बताया कि बरामद कार को दिल्ली से चोरी की है, जिसे आज वो बेचने के लिए निकले थे। आरोपियों ने चोरी की अन्य कारें एक प्लाॅट में छिपाने की बात बताई। बाद में उनकी निशानदेही पर पांच कारें और एक अन्य कटी हुई कार बरामद की गई। यह कार रूड़की में कटवाई गई थी। मंसूरपुर थानाध्यक्ष सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी कर उनके पाटर्स को बेच देते थे, जिससे काफी आर्थिक लाभ होता था। बरामद हुई कारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पकड़े गए आरोपी आजम कबाड़ी का काम करता है, जो चोरी के वाहनां को ठिकाने लगाने में मदद करता था। मुसाहिद और आशिफ शातिर चोर है, जिनके खिलाफ एक दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला