भरतिया कॉलोनी के मन कामनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने सात दिन किया भागवत कथा का श्रवण
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मन कामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान दिव्य योग साधना केन्द्र के स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
भारतीय कॉलोनी स्थित श्री मन कामनेश्वर महादेव शिव मंदिर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। रविवार सुबह कथावाचक पंडित अरूण मिश्रा की मौजूदगी में हवन यज्ञ हुआ। योग साधना केन्द्र के स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज भी समापन अवसर पर मौजूद रहे। व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, अजय गर्ग, नवीन गोस्वामी, प्रमोद शर्मा, अनिल गोपाल गर्ग, धन प्रकाश सिंघल, संजय सिंघल, राकेश वर्मा, पीके अग्रवाल, सुशील चौधरी, जोधपुर से पधारे मास्टर वैभव शर्मा, मनीष गोयल, अंशुल शर्मा, सत्येंद्र मास्टर, मीनाक्षी शर्मा, गरिमा गोयल आदि इस दौरान मौजूद रहे। बाद में आयोजित भंडारे में सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन समारोह में सच्चाई अभी तक के संपादक आशीष यादव और एंकर नीलम शर्मा भी शामिल हुए।






